लद्दाख में भारत-चीन सीमा के हालात पर भारत के आर्मी चीफ़ ने क्या कहा?
गुरुवार, 11 जनवरी 2024
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगने वाली सीमा पर हालात स्थिर तो हैं लेकिन फिर भी संवेदनशील बने हुए हैं।
भारत चीन के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों स्तर पर बात कर रहा है।
जनरल मनोज पांडे ने कहा, "जहां तक उत्तरी सीमाओं की स्थिति का सवाल है, मैं कहूंगा कि स्थिति स्थिर है फिर भी संवेदनशील है। हम कुछ मुद्दों का समाधान खोजने के लिए सेट प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं के अनुसार सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में हमारी परिचालन से जुड़ी तैयारियां उच्च स्तर की बनी हुई हैं और हमारी तैनाती मजबूत भी है और संतुलित भी।''
मणिपुर के हालात पर भारत के आर्मी चीफ़ ने क्या कहा?
गुरुवार, 11 जनवरी 2024
भारत के राज्य मणिपुर में बीते सात महीने से अधिक समय से जारी हिंसा पर आर्मी प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, "देश में हिंसा का स्तर कम हुआ है। हालांकि मणिपुर में मई 2023 से हिंसा देखी गई है लेकिन राज्य सरकार की कोशिश, भारतीय सेना, असम राइफ़ल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हम हालात को काफ़ी हद तक स्थिर करने में कामयाब हुए हैं। हमारी कोशिश है कि हम स्थिति को स्थिर बनाए रखें।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...