अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वे अलीबाबा समेत चीन की अन्य दूसरी कंपनियों पर भी दबाव बढ़ा सकते हैं।
चीन की कंपनी टिकटॉक पर ट्रंप पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो अलीबाबा समेत चीन की कुछ अन्य कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हाँ, हम दूसरी चीज़ों को भी देख रहे हैं।'
ट्रंप चीन के स्वामित्व वाली कंपनियों पर दबाव बना रहे हैं।
टिकटॉक पर वो पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं। अमरीका ने शुक्रवार को चीन की कंपनी बाइटडांस को आदेश भी जारी किया कि वे 90 दिनों के भीतर टिकटॉक के ऑपरेशन को बंद कर दे।
अमरीका ने व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा को लेकर इस दबाव को और बढ़ा दिया है।
ट्रंप, चीन को लेकर बीते कुछ वक़्त से लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने, अमरीका चीन व्यापारिक संबंधों को अपने कार्यकाल में एक केंद्रीय विषय में बदल दिया है।
हालाँकि कुछ मौक़े ऐसे रहे हैं जब उन्होंने चीन की तारीफ़ भी की है। सोयाबीन और मक्के जैसे कृषि उत्पादों की ख़रीद की प्रशंसा करते हुए पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते भी हुए थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...
29 Jan 2025
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
बुधवार, 29 ...