थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री थविसिन को बर्ख़ास्त किया
बुधवार, 14 अगस्त 2024
थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री स्रेथा थविसिन को बर्ख़ास्त कर दिया है। थविसिन को जेल की सजा काट चुके एक पूर्व वकील को कैबिनेट में शामिल करने के आरोप में बर्ख़ास्त किया गया है।
संवैधानिक अदालत ने कहा कि थविसिन ने नैतिकता के नियमों के उल्लंघन के साथ ही अवज्ञापूर्ण व्यवहार किया है।
67 साल के स्रेथा थविसिन एक साल से भी कम समय तक प्रधानमंत्री रहे। थविसिन पिछले 16 साल में देश की संवैधानिक अदालत की ओर से हटाए गए तीसरे प्रधानमंत्री हैं।
थविसिन की जगह किसी अंतरिम प्रधानमंत्री को नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए संसद की बैठक आयोजित की जाएगी।
संवैधानिक अदालत के फ़ैसले के बाद थविसिन ने कहा, ''मुझे अपनी ईमानदारी पर पूरा भरोसा है. मुझे खेद है, लेकिन मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं अदालत के फ़ैसले से असहमत हूं।''
संवैधानिक अदालत के इस फ़ैसले से थाईलैंड में राजनीतिक अनिश्चितता की आशंका और बढ़ गई है। देश में कई तख्तापलट हो चुके हैं। 2014 में यहां सैनिक शासन कायम हो गया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...