इसराइल-हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुरू: हमास ने 13 बंधक छोड़े, मिस्र में रेड क्रॉस के पास पहुँचे

 24 Nov 2023 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

इसराइल-हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुरू, बंधकों की रिहाई का रास्ता साफ़ हुआ

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

इसराइल और हमास के बीच बंधकों को लेकर हुई डील के तहत तय हुआ चार दिन का अस्थायी युद्ध विराम लागू हो गया है।

क़तर ने बताया है कि शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे हमास 13 इसराइली बंधकों को छोड़ेगा।

जो डील हुई है उसके मुताबिक़ हमास इसराइल के 50 बंधकों को छोड़ेगा जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे। वहीं इसराइल फ़लस्तीन के 150 कैदियों को इसराइली जेल से रिहा करेगा जिसमें महिलाएं और किशोर लड़के शामिल होंगे।

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को किए गए हमले के बाद 240 इसराइलियों को बंधक बना लिया था।

हमास के बयान के अनुसार इन चार दिनों में सैकड़ों मानवीय सहायता, दवाओं और ईंधन वाले ट्रक ग़ज़ा में प्रवेश करेंगे। इसराइल ना तो कोई हमले करेगा ना ही किसी की गिरफ़्तारी की जाएगी।

क़तर, मिस्र और अमेरिका ने इस डील में अहम भूमिका निभायी है।

इसराइली मिलिट्री ने कहा, युद्ध अभी ख़त्म नहीं हुआ है

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

अस्थायी युद्ध विराम की आधिकारिक शुरुआत से कुछ समय पहले इसराइल की मिलिट्री ने सोशल मीडिया पर ग़ज़ा के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है।

इस वीडियो में ग़ज़ा के लोगों से कहा गया है कि "युद्ध अभी ख़त्म नहीं हुआ है।''

इसराइल की मिलिट्री के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने इस वीडियो संदेश में अरबी भाषा में अपनी बात रखी है।

अविचाय अद्राई ने कहा है, "ये मानवीय ठहराव अस्थायी है। ग़ज़ा पट्टी का उत्तरी इलाका एक ख़तरनाक युद्ध क्षेत्र है। लोगों को उत्तरी इलाके की तरफ़ जाने के लिए मना किया जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए आपको दक्षिण के सुरक्षित क्षेत्र में ही रहना चाहिए।''

थाईलैंड के 12 होस्टेज हमास की क़ैद से रिहा किए गए

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमास ने थाईलैंड के 12 नागरिकों को छोड़ दिया है। इन्हें ग़ज़ा में बंधक बनाकर रखा गया था।

लेकिन ये 12 लोग युद्धविराम की शर्तों का हिस्सा नहीं है।

युद्धविराम की शर्तों का पालन करते हुए हमास को 13 इसराइली नागरिकों को छोड़ना है।

थाईलैंड दूतावास के अधिकारियों का कहना है कि वो "बंधकों को लाने जा रहे हैं।'' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि बंधकों को कहां रखा गया है।

वहीं इसराइल और ग़ज़ा में शाम के 4 बज गए हैं।

ऐसे में यु​द्धविराम की शर्तों के अनुसार सात अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा बंधक बनाई गई इसराइल की 13 महिलाओं और बच्चों के रिहा किए जाने की उम्मीद है।

इन सबके परिजन पिछले सात हफ़्तों से इनकी रिहाई का इंतज़ार कर रहे हैं।

दूसरी ओर इसराइल की जेलों से फ़लस्तीन के 39 क़ैदियों को वेस्ट बैंक में रिहा किया जा रहा है। इन क़ैदियों में 24 महिलाएं और 15 किशोर उम्र के लड़के हैं।

इसराइल और ग़ज़ा के बीच हुए चार दिनों के अस्थाई युद्धविराम के तहत दोनों पक्षों के बंदियों की रिहाई हुई है।

हमास ने 13 बंधक छोड़े, मिस्र में रेड क्रॉस के पास पहुँचे

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

इसराइली मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार हमास ने 13 इसराइली बंधकों को राहत कार्य में लगी रेड क्रॉस के हवाले कर दिया है।

इन्हें मिस्र से सटी ग़ज़ा की सीमा की तरफ ले जाया जा रहा है। मिस्र से इन सभी को इसराइली सेना अपने हेलिकॉप्टरों में ले जाएगी।

इससे पहले मिस्र और गज़ा की दक्षिण बॉर्डर पर स्थित रफ़ाह क्रॉसिंग पर काफ़ी चहल पहल देखी जा रही थी।

उधर इसराइल में कई परिवार अस्पतालों के बाहर पहुँच रहे हैं। इन परिवारों को उम्मीद है कि उनके परिजन भी आज रिहा होंगे।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

Copyright © 2024 IBTN World All rights reserved. Powered by IBTN Media Network & IBTN Technology. The IBTN is not responsible for the content of external sites. Read about our approach to external linking