हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए कौन सी टीम किस पूल में है इसे लेकर ड्रॉ आ गया है।
ये टूर्नामेंट भारत के ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर-राउरकेला में साल 2023 में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में निकाले गए ड्रॉ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल 'डी' में रखा गया है। इस पूल में भारत के साथ इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन शामिल हैं।
इस वक़्त भारतीय पुरुष हॉकी की विश्व रैंकिंग पांचवी है और इस लिहाज से ये इस पूल की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम है। बावजूद इसके कि भारत इस पूल में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है, उसके लिए क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचने की राह आसान नहीं होगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हॉकी मैच अक्सर हाई स्कोरिंग होते हैं और बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने अधिकांश मौकों पर भारत को हराया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि भारत को अपने होम कंडीशन में खेलने का फ़ायदा ज़रूर मिलेगा।
अलग-अलग पूल की शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचेंगी जबकि अन्य टीमों के बीच आपस में मुक़ाबले से उनका भविष्य तय होगा।
पूल 'ए' में कॉमनवेल्थ गेम्स की विजेता ऑस्ट्रेलिया को अर्जेंटीना, फ़्रांस और चिली के साथ रखा गया है तो पूल 'बी' में वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम, एशियाई चैंपियन दक्षिण कोरिया, चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी और जापान को रखा गया है। वहीं पूल 'सी' में नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, मलेशिया और चिली की टीमें हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...