जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
भारत अब तक 17 गोल्ड समेत कुल 77 मेडल जीत चुका है और मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।
एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व ने महिला कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए लालरेमसियामी ने एकमात्र गोल किया।
भारत ने अब तक 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीते हैं।
मेडल टैली में चीन 162 गोल्ड समेत कुल 316 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। जापान 239 मेडल के साथ दूसरे, जबकि साउथ कोरिया 134 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है। उज़्बेकिस्तान 20 गोल्ड समेत कुल 65 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है।
अब भारतीय मेंस हॉकी टीम पर नज़रें होंगी। टीम गोल्ड मेडल के लिए फ़ाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार हॉकी गोल्ड मेडल पाने का मौका है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...
02 May 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ भा...