सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को आनरेरी लाइफटाइम प्रेजिडेंट बनाने के फैसले पर भारत के खेल मंत्रालय ने हैरानी जताई है। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस संबंध में आईओए से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फैसला लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में विजय गोयल ने कहा कि भले ही आईओए स्वायत्त संस्था है, लेकिन सरकार से बड़ा कोई नहीं है।
सुरेश कलमाड़ी ने आईओए के द्वारा दिए गए आनरेरी लाइफटाइम प्रेजिडेंट के पद को ठुकरा दिया है। वही अभय चौटाला ने विजय गोयल पर हमला किया।
आईओए के सूत्रों ने बताया कि यह फैसला एसोसिएशन की परंपराओं के मुताबिक ही लिया गया है। गौरतलब है कि सुरेश कलमाडी यूपीए शासनकाल के बहुचर्चित कॉमनवेल्थ घोटाले में आरोपी हैं। इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला भी आय से अधिक संपत्ति के केस का सामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सुरेश कलमाडी और आईएनएलडी के नेता अभय सिंह चौटाला को इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) का सर्वसम्मति से लाइफटाइम प्रेजिडेंट चुन लिया गया। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की चेन्नै में हुई आम सभा बैठक में इसका प्रस्ताव भारतीय ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने रखा जिसे बैठक में मौजूद 150 लोगों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...