अजेय माने जाने वाले उसेन बोल्ट को अपनी विदाई रेस में शिकस्त का सामना करना पड़ा। जमैका के इस दिग्गज की जीत की उम्मीद लगभग सभी ने की होगी, लेकिन उनकी अंतिम रेस में जीत दर्ज की अमेरिका के जस्टिन गेटलिन ने जो डोंपिंग के अपने दागी अतीत के कारण खलनायक के रूप में भी देखे जाते हैं।
विश्व चैंपियनशिप के बहुप्रतीक्षित 100 मीटर फाइनल के बाद ओलंपिक स्टेडियम के स्कोर बोर्ड में गेटलिन को 9 . 92 सेकेंड के समय के साथ विजेता दिखाया गया। उन्होंने अपने हमवतन क्रिस्टियन कोलेमन को 0 . 02 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा।
दो बार डोपिंग के लिए प्रतिबंधित हुए और पिछली दो विश्व चैंपियनशिप में बोल्ट से पिछड़ने के बाद रजत पदक से संतोष करने वाले गेटलिन को इस जीत के बाद दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा।
कोलेमेन ने 9 . 94 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि बोल्ट उनसे 0 . 01 सेकेंड पीछे रहे। जमैका के इस दिग्गज की शुरुआत खराब रही और उन्हें 9 . 95 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
बोल्ट ने करियर के दौरान गति को लेकर कई रिकार्ड बनाए। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद यह तक दावा किया कि वह बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ते हैं। लेकिन उनकी अंतिम रेस में साबित हो गया कि वह भी इंसान हैं और उन पर भी उम्र का असर दिख रहा है।
स्पर्धा के बाद गेटलिन से गले लगने वाले बोल्ट ने कहा, ''मैं माफी चाहता हूं कि जीत के साथ अंत नहीं कर पाया। लेकिन मैं समर्थन के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।''
उन्होंने कहा, ''हमेशा की तरह यह बेहतरीन अनुभव रहा।''
गेटलिन को हालांकि हीट्स और सेमीफाइनल की तरह एक बार फिर दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। इस दौरान दर्शक 'उसेन बोल्ट, उसेन बोल्ट' चिल्ला रहे थे। यह वही स्टेडियम है जहां 2012 में बोल्ट और गेटलिन को उनके दागी अतीत के कारण 'अच्छाई बनाम बुराई' के रूप में पेश किया गया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...