बिना परमिट हज यात्रा करने वालों पर सऊदी अरब 2666 यूएस डॉलर का जुर्माना लगा सकता है।
इस संबंध में सऊदी अरब सरकार ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
बयान के अनुसार सऊदी अरब के जन सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद अल-शुवाएरेख़ की ओर से ये बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति यदि बिना परमिट हज यात्रा करने की कोशिश करते पकड़ा गया तो उसपर 10000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।
हज यात्रा करने की इच्छा रखने वालों को संबंधित अधिकारियों से परमिट लेना ज़रूरी है।
मोहम्मद अल-शुवाएरेख़ ने सभी नागरिकों से कहा है कि वो हज को लेकर जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन से बचने के लिए मक्का और सभी धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
सऊदी अरब ने इससे पहले बताया था कि साल 2022 में दुनियाभर से आने वाले 10 लाख़ से अधिक लोगों को हज यात्रा की इजाज़त दी गई है। बीते दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण केवल सऊदी अरब के नागरिक ही हज यात्रा पर जा सकते थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...