भारत के सात्विकसैराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है।
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फ़ाइनल में जापान के युगो कोबायाशी और ताकुरो होकी की जोड़ी को हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है।
इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। ये वर्ल्ड चैम्पियनशिप के पुरुष डबल्स में भारत का पहला पदक होगा।
क्वार्टर फ़ाइनल का पहला गेम काफ़ी रोमांचक रहा। भारत और जापान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जापान की जोड़ी तो मौजूदा चैम्पियन भी है। लेकिन आख़िरकार सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 24-22 से पहला गेम जीत लिया।
लेकिन दूसरे गेम में बाज़ी पलट गई। भारतीय जोड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। आख़िरकार 21-15 से जापान ये गेम जीत गया। अब मैच 1-1 से बराबर था।
तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी शुरू से ही आगे रही। एक समय वे 4-1 से आगे थे और ये बढ़त उन्होंने बनाए रखी। उन्होंने ये मैच 21-14 से जीतकर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई।
हाल ही में बर्मिंघम में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भी सात्विक और चिराग की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...