पेरिस ओलंपिकः जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता, अरशद नदीम ने गोल्ड जीता
गुरुवार, 8 अगस्त 2024
पेरिस ओलंपिक में पुरुष जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।
89.45 मीटर के स्कोर के साथ भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि 92.97 मीटर स्कोर के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे।
नीरज चोपड़ा छह राउंड में से पांच में फाउल हुए। एकमात्र दूसरे राउंड में उनका थ्रो 89.45 मीटर का रहा, जो उनका सर्वश्रेष्ठ था।
जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल ग्रेनाडा के एंटर्सन पीटर्स ने 88.54 मीटर का स्कोर बनाकर जीता।
नीरज चोपड़ा की जीत के साथ ही भारत के हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव में नीरज चोपड़ा के घर पर मौजूद लोग जश्न मनाने लगे।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।
टोक्यो में स्वर्ण पदक लाकर वो अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धा में गोल्ड लाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम रहा मुकाबला
नीरज चोपड़ा का पहला राउंड अच्छा नहीं गया और वो फ़ाउल हुए। पहले राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम का भी फ़ाउल हुआ।
दूसरे राउंड में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर सबको चौंका दिया यह उनके करियर का भी सर्वश्रेष्ठ और ओलंपिक का अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड अबतक का छठा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
नीरज चोपड़ा का दूसरे राउंड में थ्रो 89.45 मीटर का रहा। जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी पीटर्स का थ्रो 88.54 मीटर का रहा।
जबकि माना जा रहा था कि जर्मनी के वेबर से उनकी कड़ी प्रतिद्वंद्विता है, लेकिन वेबर 87.40 मीटर के स्कोर के साथ छठे नंबर पर रहे।
जबकि नदीम ने अंतिम राउंड में 91.79 मीटर का थ्रो किया जो कि इस प्रतिस्पर्द्धा का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...