उड़ीसा के भुवनेश्वर में नीदरलैंड्स ने शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। तय समय में मैच का नतीजा 2-2 से बराबर रहा। इस कारण मैच पेनल्टी शूट आउट में गया और यहां भी स्कोर 3-3 से बराबर रहा। सडन डेथ में नीदरलैंड्स ने गोल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम चूक गई और नीदरलैंड्स फाइनल में पहुँच गया। फाइनल में नीदरलैंड्स का सामना बेल्जियम से होगा जिसने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 6-0 से मात दी।
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय 1-2 से पीछे थी, लेकिन कप्तान एडी ओकिंडन ने आखिरी मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर मैच में रोमांच ला दिया। नीदरलैंड्स से इस मैच में आक्रामक शुरुआत की उम्मीद थी। ऐसा ही हुआ। 5वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि इस पर वान डेर वीर्डेन गोल नहीं कर पाए। नीदरलैंड्स को पहले गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। खेल के 9वें मिनट में ग्लैन श्चूरमैन ने शानदार फील्ड गोल कर नीदरलैंड्स को 1-0 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने दूसरा गोल कर ऑस्ट्रेलिया को और दबाव में ला दिया। सीवे वान आस ने 20वें मिनट में एक और शानदार फील्ड गोल कर नीदरलैंडस को 2-0 की बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर में नीदरलैड्स को कुल तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। वहीं दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के हिस्से भी दो पेनल्टी कॉर्नर आए। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दोनों मौकों पर नाकाम रहे। आस्ट्रेलियाई टीम की कोशिशेंं तीसरे क्वार्टर में भी नहीं रुकीं और आखिरकार क्वार्टर के आखिरी मिनट में वह पहला गोल कर मैच में वापसी करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया को 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर टिम हावर्ड ने गोल कर उसका खाता खोला।
आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद आक्रामक थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने गोलकीपर को हटा कर एक अतिरिक्त फॉरवर्ड खिलाड़ी मैदान पर उतार दिया। 57वें मिनट में वह एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही, लेकिन एक बार फिर ब्लाक उसकी राह में बाधा बन गए। मैच खत्म होने में जब 26 सेकेंड का समय बचा था, तब ऑस्ट्रेलिया ने शानदार फील्ड गोल के जरिए बराबरी कर ली। डी के बाहर डेनियल बील ने ओकिंडन को पास दिया, ओकिंडन ने गेंद को नेट में डाल ऑस्ट्रेलिया को बराबरी करा मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। यहां भी स्कोर बराबर रहा और सडेन डेथ में नीदरलैंड्स ने बाजी मार लिया।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...