केरल हाई कोर्ट ने क्रिकेटर एस श्रीशंत पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। यह बैन बीसीसीआई ने लगाया था। श्रीसंत पर 2013 में आईपीएल सीजन 6 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के मामले पर बैन लगाया गया था।
बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लाइफ टाइम बैन लगाया था। बीसीसीआई ने सितंबर 2013 में श्रीशंत पर बैन लगाया था। कोर्ट का यह फैसला श्रीसंत के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
बीसीसीई द्वारा लगाए गए बैन को हटाने के लिए श्रीसंत ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया था।
साल 2015 में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने श्रीसंत पर लगे सभी आरोपों को रद्द कर दिया था। श्रीसंत के साथ ही अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण समेत सभी 36 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। लेकिन ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद भी बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लगे बैन को वापस नहीं लिया था।
वहीं इसी साल अप्रैल महीने में बीसीसीआई ने श्रीसंत की आजीवन बैन हटाने की अपील को भी खारिज कर दिया था।
अपनी याचिका में श्रीसंत ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने बीसीसीआई से प्रतिबंध हटाने को कहा, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
बीसीसीआई ने अपील को यह कहते हुए खारिज किया था कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा।
श्रीसंत ने भारत की ओर से 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में भारत की ओर से 87, वनडे में 75 और टी20 में 7 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से उन्होंने आखिरी मैच साल 2011 में खेला था। इसके बाद से वे टीम से बाहर है। पिछले साल वे राजनीति में भी शामिल हो गए थे। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर केरल विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...