पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ़्लोरिडा वाले घर से मिली फ़ाइलों की जांच अमेरीकी जज रेमंड डीयरी करेंगे।
रेमंड डीयरी इस बात की जांच करेंगे कि ट्रंप के घर से मिले दस्तावेज़ों का अदालती कार्यवाही में इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं।
जज डीयरी का नाम ट्रंप की टीम ने ही सुझाया था जिस पर अमेरिकी न्याय विभाग ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की थी।
ट्रंप के ख़िलाफ़ जांच क्यों हो रही है?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति पद पर रहते हुए, ख़ुफ़िया सामग्री के इस्तेमाल की जांच हो रही है।
इससे पहले अमेरिका के जस्टिस विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि ट्रंप के फ़्लोरिडा वाले घर से मिले दस्तावेज़ों में कुछ ऐसी जानकारी हो सकती है जो एफ़बीआई के जांचकर्ताओं से छिपाई गई है।
अधिकारियों का ये भी कहना है कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद, ट्रंप को ये तमाम काग़ज़ात नेशनल आर्काइव को सुपुर्द कर देने चाहिए थे क्योंकि क़ानूनन हर अमेरिकी राष्ट्रपति को यही करना होता है।
लेकिन डोनाल्ड ट्रंप किसी किस्म की गड़बड़ी से इनकार करते हैं और कहते हैं कि अपने कार्यकाल में ही उन्होंने इन सभी दस्तावेज़ों को सार्वजनिक कर दिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...