जापान ने कहा है कि चीन और रूस के ख़तरे को देखते हुए वो क्रूज़ मिसाइल और हाई-वेलोसिटी बैलिस्टिक मिसाइल बड़े स्तर पर बनाएगा। ये जापान के सैन्य विस्तार का हिस्सा होगा।
इसकी जानकारी जापान के रक्षा मंत्रालय के वार्षिक बजट में दी गई है। इसके तहत अन्य सैन्य हथियार भी विकसित किए जाएँगे। इनमें हाइपरसोनिक हथियारों का विकास भी शामिल है।
ये फ़ैसला जापान की अब तक की सैन्य निर्माण की नीति से बिल्कुल अलग है। जापान ने दशकों से अपनी सैन्य क्षमताओं और हथियारों के विकास को सीमित किया हुआ है।
अपने बजट में रक्षा मंत्रालय ने इस बात पर ख़ास ध्यान दिलाया है कि चीन एकतरफ़ा ताक़त के इस्तेमाल की धमकियाँ दे रहा है। इसमें उत्तर कोरिया को भी एक ख़तरा बताया गया है।
हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ताइवान के नज़दीक चीन के जारी सैन्य अभ्यास की निंदा की थी और इसे 'बड़ी समस्या' बताया था। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चीन के आक्रामक रवैए को जापान की क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भी बड़ा ख़तरा माना है।
जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी चीन की पाँच मिसाइलों के बाद ये भी चिंता जताई जा रही है कि अगर ताइवान के साथ कुछ हुआ तो जापान भी उससे प्रभावित होगा।
जापान में सुरक्षा एक विभाजनकारी मुद्दा रहा है। दूसरे विश्व युद्ध में हारने के बाद, अमेरिका के कहने पर जापान ने शांतिवादी संविधान अपनाया और बदले में अमेरिका ने जापान की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उठाई।
जापान के संविधान के अनुच्छेद 9 के तहत, वह कभी भी किसी देश के साथ अपने विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकता।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
16 May 2025
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
16 May 2025
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में पश्चिम की भूमिका पर उमर अल अक्कड़
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में ...