ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की मेजबानी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आलोचना की है।
रेज़ाई ने अरबी भाषा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बिना यूएई का नाम लिए लिखा, "जिस तरह अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी से आपको सुरक्षा नहीं मिली, उसी तरह 'ग़ज़ा के कसाई' की मेजबानी भी अच्छे नतीजे नहीं देगी।"
रेज़ाई ने अपने पोस्ट में कहा, "हालिया युद्ध से सबक़ लें, युद्ध को बढ़ाना बंद करें और ईरानी द्वीपों को लेकर निराधार दावे करना बंद करें।"
दरअसल, यूएई ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर ईरान की आलोचना की और तीन द्वीपों पर उसके कथित कब्ज़े का मुद्दा उठाया। ईरान और यूएई के बीच इन द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद है।
हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है। यह तनाव खास तौर पर ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद और बढ़ गया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
01 Oct 2026
पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन दिए गए, फिर भी उनका दिल धड़कता रहा
अमेरिका के टेनेसी राज्य में मौत की सज़ा पाने वाली क्रिस्टा पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन ...
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
16 May 2025
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?