भारत की मिसाइल ग़लती से पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरने को लेकर जांच पूरी हो गई है।
जांच में सामने आया कि भारत के तीन अधिकारियों के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन नहीं करने के कारण अचानक से मिसाइल फायर हुई। इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है।
भारत की केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीनों अधिकारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। नौकरी से हटाने के आदेश अधिकारियों को मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 को दिए गए हैं।
9 मार्च, 2022 को भारत ने गलती से पाकिस्तान क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाइल फायर कर दी थी। ये मिसाइल पाकिस्तान के चन्नू इलाके में गिरी थी। ब्रह्मोस मिसाइल आवाज़ से तीन गुना तेज रफ्तार से चलती है।
हालांकि इस मिसाइल पर वॉरहेड लोडेड नहीं था और इस घटना में सीमा के दोनों तरफ कोई घायल नहीं हुआ था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...