भारत ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को बुधवार को 141 रनों से हरा दिया। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (208) के दोहरे शतक के दम पर श्रीलंका के सामने 393 रनों की विशाल चुनौती रखी थी।
मेहमान टीम इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 251 रनों पर ही सीमित हो गई। इसी के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
श्रीलंका ने धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारत को सात विकेट से मात देते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी।
श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 111 रन बनाए। वह 132 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के मारकर नाबाद लौटे। उनके अलावा असेला गुणारत्ने ने 34 रन बनाए। भारत की तरफ से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले भारत ने रोहित के तीसरे दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद चार विकेट पर 392 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। रोहित के अलावा अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 88 और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...