भारत आई सी सी चैंपियंस ट्रॉफी (50-50 ओवर मैच) के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली करारी शिकस्त का बदला अब कभी नहीं ले सकेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई सी सी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के बजाय अब वर्ल्ड T20 कराने का निर्णय लिया है।
पिछला चैपिंयस ट्रॉफी इंग्लैंड में वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था। वर्ष 2021 में इसे भारत में आयोजित किया जाना था, लेकिन आई सी सी के ताजा फैसले के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसकी भरपाई भारत में वर्ल्ड T20 के आयोजन से की जाएगी।
दिलचस्प है कि वर्ष 2020 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड T20 के आयोजन की घोषणा बहुत पहले ही की जा चुकी है। इसका मतलब यह हुआ कि एक साल के अंतराल में दो वर्ल्ड T20 का आयोजन किया जाएगा। पहला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा उसके अगले साल ही भारत में होगा। नई योजना को आई सी सी के बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के बीच T20 का क्रेज बहुत बढ़ा है। T20 फॉर्मेट के लोकप्रिय होने से एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में क्रिकेट प्रशंसकों का रुझान पहले के मुकाबले कम हुआ है।
आई सी सी के ताजा फैसले से चैंपियंस ट्रॉफी का कांसेप्ट समाप्त हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला आयोजन वर्ष 2017 में इंग्लैंड में किया गया था। लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान में दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया था। वहीं, भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंद कर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारत और पाकिस्तान के बीच 18 जून, 2017 में फाइनल मुकाबला खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम 30.3 ओवरों में सिर्फ 158 रनों पर ही सिमट गई थी।
इस तरह पाकिस्तान ने भारत को 180 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। आई सी सी टूर्नामेंट में रनों से हार के मामले में यह सबसे बड़ा अंतर था। पाकिस्तान भारत को आज तक आई सी सी द्वारा आयोजित किसी भी श्रृंखला में नहीं हरा पाया था। इस मामले में पाकिस्तान की पहली जीत थी। पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने शानदार 114 रनों की पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। वहीं, शिखर धवन को गोल्डन बैट (मैन ऑफ द सीरीज) से नवाजा गया था। उन्होंने पूरी श्रृंखला में 338 रन बनाए थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...