कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की जिमनास्टिक्स टीम को उस वक्त शर्मिंदा होना पड़ा, जब उनके पहनावे पर राष्ट्रीय प्रतीक गायब मिलने पर उनके कुछ प्वाइंट काट लिए गए।
बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय खेल नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी के पहनावे पर उसके देश का राष्ट्रीय चिन्ह होना जरुरी है। चूंकि भारतीय जिमनास्टिक्स टीम की खिलाड़ियों अरुणा बुद्धा रेड्डी, प्रानीति नायक और प्रानीति दास के पहनावे पर यह गायब मिला, इसके लिए टीम को सजा के तौर पर कुछ प्वाइंट गंवाने पड़े। इतना ही नहीं, शुक्रवार को वूमेंस टीम फाइनल के दौरान जिमनास्टिक्स टीम को एक-जैसी जिमनास्टिक ड्रेस नहीं पहनने के कारण भी पेनल्टी झेलनी पड़ी।
वहीं जिमनास्टिक से जुड़े लोगों ने इस घटना पर गहरी निराशा जाहिर की है। भारत की मशहूर जिमनास्टिक खिलाड़ी दीपा करमाकर के कोच बिश्वेशनर नंदी का कहना है कि, एक अन्तर्राष्ट्रीय इवेंट के दौरान इतनी बड़ी गलती होना बेहद चौंकाने वाला है।
बता दें कि दीपा चोट के कारण इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले रही है। इससे पहले जिमनास्टिक टीम के सलेक्शन को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था और कॉमनवेल्थ के लिए जाने के आखिरी समय तक जिमनास्टिक्स टीम का सलेक्शन नहीं हो पाया था।
दरअसल जिमनास्टिक फेडरेशन दो धड़ों में बंटी हुई है, जिस कारण टीम के चयन को लेकर काफी ऊहा-पोह की स्थिति रही। जब इंटरनेशनल जिमनास्टिक फेडरेशन ने इसमें दखल दिया, तब जाकर भारतीय टीम का सलेक्शन हुआ और वह गोल्ड कोस्ट जा पायी। अब स्पर्धा के दौरान हुई इतनी बड़ी गलती के बाद भारतीय जिमनास्टिक टीम एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है।
कोच बिश्वेशवर नंदी का कहना है कि कोच और मैनेजर को इस मामले में ध्यान रखना चाहिए था, हालांकि लड़कियां भी काफी अनुभवी हैं और उन्हें खुद भी इसका ध्यान रखना चाहिए था।
बता दें कि ड्रेस कोड नियमों का उल्लंघन करने के कारण भारतीय जिमनास्टिक्स टीम का कुल 1 प्वांइट काटा गया। बता दें कि भारतीय टीम फाइनल में कुल 128.975 प्वाइंट के साथ सातवें स्थान पर रही। वहीं ड्रेस कोड के उल्लंघन पर टीम की कोच मिनेरा बेगम से अभी इस मामले में बात नहीं हो पायी है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...