पोलैंड में भारतीय छात्र को कुछ हमलावरों ने बेरहमी से पीटा है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर पर इस घटना की जानकारी मिली थी। हालांकि इस ट्वीट में युवक की मौत की सूचना थी। सुषमा ने तुरंत पोलैंड में भारतीय राजदूत से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
भारतीय राजदूत ने बाद में बताया कि युवक जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पोलैंड के पोज्नान शहर में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने 21 वर्षीय भारतीय युवक पर हमला बोल दिया। वह अपने एक दोस्त के साथ एक अन्य मित्र के घर जा रहा था। हमलावरों ने बाजार में उसे पीटा और धक्का दिया, जिसके चलते उसका सिर पास की एक दुकान से टकराया और खून बहने लगा। युवक ने मदद के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।
यही नहीं, युवक की मदद के लिए पहुंची पुलिस को भी पूरा मामला समझने में करीब 24 घंटे लग गए। भारतीय युवक अंग्रेजी और हिंदी भाषा ही जानता था, जबकि पुलिसकर्मी सिर्फ पोलिश भाषा समझते थे।
युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सबसे पहले एक ट्वीट से घटना की जानकारी मिली। इसमें युवक की मौत का दावा किया गया था। सुषमा ने पोलैंड में भारतीय राजदूत से घटना की पूरी जानकारी मांगी।
देर शाम राजदूत अजय बिसारिया ने सुषमा को बताया कि युवक जिंदा है। कुछ लोगों ने उस पर बुधवार को हमला किया था, पोलिश पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...