पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना से उबर गए हैं।
कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ दुबई में जुड़ गए हैं।
वहीं उनकी अनुपस्थिति में अब तक अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण भारत की 'ए' टीम की देखरेख करने के लिए बेंगलुरू लौट आए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रविवार, 28 अगस्त, 2022 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है।
इससे पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले हुई रूटीन जांच में राहुल द्रविड़ कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
उसके बाद ज़िंबाब्वे दौरे पर पहली बार भारत के हेड कोच बने वीवीएस लक्ष्मण को टीम के अंतरिम हेड कोच की भूमिका दी गई थी।
भारतीय टीम रविवार, 28 अगस्त, 2022 को दुबई में एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...