इंग्लिश क्रिकेटर डैरेन स्टीवंस को सिर में बाउंसर गेंद लगने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना उस दौरान घटी, जब काउंटी चैंपियनशिप में कैंट और नॉटिंघमशायर टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था।
खबर के अनुसार, स्टीवंस के सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगी है, साथ ही उन्हें तेज सिरदर्द होने की भी खबरे हैं। घटना मैच की दूसरी पारी के दौरान घटी।
रिपोर्ट के अनुसार, मैच की दूसरी पारी में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे स्टीवंस को गेंदबाज हैरी गर्ने ने बाउंसर गेंद फेंकी जो उनके सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी। गेंद की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका हेलमेट भी बाउंसर से बुरी तरह टूट गया।
हालांकि शुरुआत में स्टीवंस ने चोट को नजरअंदाज किया और दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गए। लेकिन सात बॉल खेलने के बाद उन्होंने शिकायत की कि उन्हें गेंद साफ दिखाई नहीं दे रही। इसके बाद उन्होंने तुरंत मैच बीच में छोड़ दिया और सिर की जांच के लिए स्टीवंस को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बयान जारी कर बताया कि स्टीवंस उस मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे, साथ ही अगले कुछ मैचों में उन्हें आराम देने की बात कही गई है।
मामले में स्टीवंस के कोच मेट वॉकर ने कहा, ''डैरेन अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट के चलते उन्हें आराम की सलाह दी गई है। उनकी बांई आंख में दृष्टि से जुड़ी परेशानी है। हालांकि उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन वो अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है।''
वहीं दूसरी तरफ स्टीवंस को बाउंस फेंकने वाले गेंदबाज हैरी गर्ने ने इसके लिए दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय तक हमारी दोस्ती कायम रहेगी।
बता दें कि स्टीवंस 273 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। साथ ही 400 विकेट लेने से महज 3 विकेट दूर हैं। इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में उनके दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टीवंस अबतक 14,000 रन बना चुके हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...