क्रिकेटर परविंदर अवाना के साथ मारपीट की खबर है। खबर के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में उनको पांच लोगों ने पीटा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 31 साल के अवाना इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। वह नोएडा के ही रहने वाले हैं। वह मीडियम फास्ट बॉलर हैं।
यह मारपीट क्यों हुई? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
अवाना के साथ पहली बार ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इससे पहले मार्च 2014 में नोएडा में ही एक पुलिसवाले से उनकी लड़ाई हो गई थी। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिसवाले ने अवाना को पीटा था।
अवाना ने उस पुलिसवाले के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन उसको सस्पेंड कर दिया गया था।
परविंदर ने 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। परविंदर दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल की बात करें तो पिछले दो संस्करण में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
परविंदर ने अपना फर्स्ट क्लास 2007 में शुरू किया। तब वह हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 191 विकेट लिये।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...