भारत के 58 सांसदों और विधायकों ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले दर्ज हैं। इनमें भाजपा नेताओं की संख्या सर्वाधिक है। एक रपट में ऐसा कहा गया है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ए डी आर ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ''लोकसभा के 15 मौजूदा सदस्यों ने अपने खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर मामला दर्ज होने की बात की है। राज्यसभा के किसी भी सदस्य ने अपनी घोषणा में इसका उल्लेख नहीं किया है।''
रपट के मुताबिक, इन लोकसभा सदस्यों में दस का ताल्लुक भाजपा और एक - एक का संबंध आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (ए आई यू डी एफ), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी आर एस), पी एम के, ए आई एम आई एम और शिवसेना से है।
ए डी आर की रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा के 27, आॅल इंडिया मजलिस - ए - इत्तेहादुल मुसलमीन एवं टी आर एस के छह - छह, तेदेपा एवं शिवसेना के तीन - तीन, ए आई टी सी, आई एन सी, जदयू के दो - दो, ए आई यू डी एफ, बसपा, द्रमुक, पी एम के और सपा के एक - एक सांसदों एवं विधायकों पर इससे जुड़े मामले दर्ज हैं।
इस सूची में दो निर्दलीय सांसद एवं विधायक भी शामिल हैं। ए डी आर ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी (ए आई एम आई एम) और बदरुद्दीन अजमल (ए आई यू डी एफ) जैसे नेताओं ने अपनी घोषणा में इससे संबंधित मामला दर्ज होने की बात कही है। रपट में कहा गया है कि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने भी अपने खिलाफ इससे जुड़ा मामला दर्ज होने का उल्लेख किया है। इसके अलावा आठ राज्य मंत्रियों के खिलाफ भी नफरत फैलाने वाले भाषण देने का मामला दर्ज है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
16 May 2025
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
16 May 2025
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में पश्चिम की भूमिका पर उमर अल अक्कड़
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में ...