भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए लॉ कमीशन ने बोर्ड में बड़े बदलाव करने के सुझाव दिये हैं। लॉ कमिशन ने सिफारिश की है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) को सूचना के अधिकार कानून (आर टी आई) के तहत लाया जाए।
अब अगर केंद्र सरकार लॉ कमीशन के इस रिपोर्ट को मान लेती है तो बी सी सी आई में एक व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। लॉ कमीशन का कहना है कि हर किसी को बी सी सी आई से जुड़े मसलों की जानकारी मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि इसका दर्जा एक जन निकाय (पब्लिक बॉडी) की तरह हो और इसे सूचना के अधिकार कानून के तहत लाया जाए।
लॉ कमीशन का कहना है कि बी सी सी आई को नेशनल स्पोर्ट फेडरेशन का दर्जा दिया जाए। भविष्य में इसके खिलाफ कोर्ट में अपील भी डाली जा सके, चाहे मामले मानवाधिकार के उल्लंघन का ही क्यों ना हो।
लॉ कमीशन ने अपने सुझावों में आगे कहा है कि बी सी सी आई से जुड़ा हर संगठन जो इसके नियमों को पूरा करता है, उन सभी संगठनों को आर टी आई के दायरे में लाने की जरूरत है।
बता दें कि साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा था कि क्या बी सी सी आई को आर टी आई के तहत लाया जा सकता है। जिसके बाद विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
लॉ कमीशन ने कहा कि बी सी सी आई, राज्य की एक संस्था के तौर पर काम करता है। सिफारिश में कहा गया है कि बी सी सी आई को टैक्स छूट और जमीन के मामले में सरकार से बड़ी छूट मिलती है। इस मामले में लॉ कमीशन ने बी सी सी आई के उस बात को खारिज कर दिया, जिसमे बोर्ड ने खुद को निजी संस्था बतलाया था और इसी वजह से खुद को आर टी आई से बाहर रखे जाने की दलील दी थी।
लॉ कमीशन का कहना है कि बी सी सी आई सरकार की तरह ताकतों का इस्तेमाल करती है। जब दूसरे सभी राष्ट्रीय खेल आर टी आई के दायरे में रखे गए हैं तो फिर बी सी सी आई क्यों नहीं?
जाहिर है अगर सरकार लॉ कमीशन के सुझाव को मान लेती है तो फिर राज्य, जोन या नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर कोई भी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकता है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...