ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बॉल टैंपरिंग मामले में दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया है। स्मिथ आई पी एल सीजन-11 में भी नहीं खेल सकेंगे। वहीं, वॉर्नर को आई पी एल में खेलने की इजाजत दी गई है, लेकिन वह कप्तानी नहीं करेंगे।
डेविड वॉर्नर को बुधवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से हटा दिया गया, जबकि 26 मार्च को स्मिथ के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी जा चुकी थी।
केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग विवाद में शामिल कप्तान स्टीव स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सी ए की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। टिम पेन टीम के कप्तान बने रहेंगे। हालांकि, सदरलैंड ने मुख्य कोच डैरेन लैहमन को क्लीन चिट दे दी है।
केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर पीला टेप लगाते हुए कैमरे में कैद किया गया था। बाद में स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने यह बात मानी थी कि गेंद से छेड़खानी करना टीम की योजना थी। इसके बाद सी ए ने स्मिथ और वार्नर को तीसरे टेस्ट मैच के बाकी दिनों के लिए उनके पदों से हटा दिया था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई सी सी) ने भी स्मिथ पर एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध, पूरी मैच फीस का जुर्माना और बैनक्रॉप्ट पर मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में कोचिंग स्टाफ शामिल नहीं था, सिर्फ टीम के लीडरशिप ग्रुप को इस बात की जानकारी थी, जिसमें मिशेल स्टार्क, जोश हजालेवुड के नाम शुमार हैं।
आई पी एल सीजन-11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होने जा रही है। इस सत्र में दो साल बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करेंगे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...