जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत पदक जीत हैदराबाद की अरुणा बी रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। अरुणा ऐसा करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बन गई है। 22 साल की जिम्नास्ट अरुणा बी रेड्डी ने मेलबर्न के हिसेन्से एरीना में 13.649 अंक से कांस्य पदक जीता। स्लोवानिया की टीजासा किसेल्फ ने 13.800 अंक के स्कोर से स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने 13.699 अंक से रजत पदक जीता। फाइनल दौर में पहुंची एक अन्य भारतीय प्रणति नायक 13.416 अंक से छठे स्थान पर रहीं।
बता दें कि जिम्नास्टिक्स में एक साल में कई विश्व कप प्रतियोगिताएं होती हैं और वे विश्व चैंपियनशिप के बाद दूसरे दर्जे पर मानी जाती हैं। भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ के एक गुट के सचिव शांतिकुमार सिंह के अनुसार, अरुणा अब विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय बन गई है।
दीपा करमाकर 2016 रियो ओलंपिक की महिला वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन वह विश्व कप स्तर पर कोई पदक नहीं जीत सकी।
यह अरुणा का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है, हालांकि वह 2013 के विश्व आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनिशप, 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 के एशिया खेलों और 2017 के एशियाई चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है। आज की उपलब्धि से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 के एशियाई चैंपियनशिप की वॉल्ट स्पर्धा में छठा स्थान था। अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में वह क्वालिफिकेशन चरण से आगे नहीं जा सकी थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...