दिल्ली में हुए दूसरे राउंड के सीरो सर्वे से पता चला है कि मर्दों की तुलना में औरतें कोरोना वायरस की ज़्यादा शिकार हुईं हैं।
सर्वे में पता चला कि लगभग एक तिहाई लोगों ने कोरोना का एंटीबॉडीज़ विकसित कर लिया है।
इस सर्वे के लिए 15 हज़ार से ज़्यादा लोगों के ब्लड सैंपल जमा किए गए थे।
जुलाई के महीने में दिल्ली में पहला सीरो सर्वे हुआ था जिसमें पाया गया था कि 23.48 फ़ीसद लोगों ने एंटीबॉडीज़ डेवेलप कर लिया है।
दिल्ली में अब तक डेढ़ लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4257 लोगों की मौत हो चुकी है।
दूसरा सर्वे अगस्त के शुरू में किया गया था। इस सर्वे के अनुसार 32.2 फ़ीसद महिलाओं ने एंटीबॉडीज़ विकसित किया है जबकि मर्दों में ये संख्या 28 फ़ीसद है।
इसकी क्या वजह है, अभी ये नहीं पता चल सका है। सर्वे में पता चला है कि कुल मिलाकर 29 फ़ीसद लोगों में एंटीबॉडीज़ डेवेलप हुआ है।
इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की कुल आबादी दो करोड़ का तीस फ़ीसद यानी क़रीब 60 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और वो अब ठीक भी हो चुके हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी भी दिल्ली हर्ड इम्युनिटी विकसित करने से बहुत दूर है।
जब किसी एक जगह में बहुत सारे लोग वायरस से इम्युन हो जाते हैं तो इसे हर्ड इम्युनिटी कहा जाता है और फिर वायरस का फैलाव बंद हो जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अगर किसी जगह पर 40 से लेकर 70 फ़ीसद लोग एंटीबॉडीज़ विकसित कर लेते हैं तो वहां हर्ड इम्युनिटी विकसित हो जाती है।
मुंबई और पुणे में किए गए ठीक इसी तरह के सर्वे से पता चला है कि वहां 40 फ़ीसद से ज़्यादा लोगों ने एंटीबॉडीज़ डेवेलप कर लिया है। पुणे में तो ये 50 फ़ीसद तक पहुँच गया है।
दिल्ली भारत के सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में से एक है और जून के पहले दो हफ़्तों में तो यहां अस्पतालों में बेड की भारी कमी देखी गई थी।
लेकिन फिर उसके बाद से अस्पतालों की हालत में सुधार हुई है, अस्पतालों में बेड बढ़ा दिए गए हैं और रोज़ाना संक्रमितों की संख्या में भी काफ़ी कमी देखी जा रही है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...