अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने दिल्ली और मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रदर्शनकारियों के अधिकारों को लेकर चिंता जताई है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने शुक्रवार को कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए सरकार की मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं है। संगठन के मुताबिक़, शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार भारतीय संविधान के तहत मिला है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक्स पर लिखा, "विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सरकार की मंज़ूरी पर निर्भर नहीं है। यह भारतीय संविधान और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के तहत सुरक्षित है।"
"दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। यह मांग चुनाव आयोग की मतदाता सूचियों में किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विवाद के बीच की जा रही है। 2025 से अब तक मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाए जा चुके हैं।"
"अधिकारियों ने प्रदर्शनों पर रोक लगाने के आदेश जारी किया, सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया और इंटरनेट व सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद किया।"
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने लिखा, "ये क़दम अभिव्यक्ति की आज़ादी और शांतिपूर्ण तरीक़े से एक जगह इकट्ठा होने के अधिकार पर खुला हमला हैं। जिन लोगों को बिना उचित कारण हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और अधिकारियों को उनके विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार की गारंटी देनी चाहिए।"
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और नई दिल्ली के कई इलाक़ों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी।
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा के अनुसार, इस दौरान जंतर मंतर पर पहुंचने से पहले ही सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
03 Oct 2026
सऊदी अरब पर हूतियों ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के बीच संघर्ष एक बार फिर त...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
13 Oct 2025
शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन: ट्रंप ने दोहराया कि ग़ज़ा युद्ध समाप्त हो गया है, और मध्यस्थों को 'सफलता' के लिए धन्यवाद दिया
शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन: ट्रंप ने दोहराया कि ग़ज़ा युद्ध समाप्त हो गया है, और मध्यस्...
13 Oct 2025
ग़ज़ा शांति शिखर सम्मेलन: ट्रंप और क्षेत्रीय नेताओं ने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए
ग़ज़ा शांति शिखर सम्मेलन: ट्रंप और क्षेत्रीय नेताओं ने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए