दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बुधवार को डीविलियर्स ने खुद एक वीडियो रिलीज करके जानकारी दी कि वो तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं।
वीडियो में 34 वर्षीय डीविलियर्स ने कहा कि यह उनके रिटायर होने का सही समय है। बता दें कि दुनिया के सबसे स्टाइलिश बैट्समैनों में से एक डीविलियर्स 14 साल तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का मुख्य हिस्सा बनकर रहे। उन्होंने साउथ अफीका के लिए 114 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि 228 वनडे में वो प्रोटीज टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा डीविलियर्स ने 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
अफ्रीकी टीम के साथ डीविलियर्स ने जिस मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की, आज उसी ग्राउंड पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, ''14 साल देश के लिए खेलने के बाद अब समय गया है कि दूसरे लोगों को मौका दिया जाए। मैंने अपना काम कर लिया है और सच कहूं तो अब मैं थक चुका हूँ।''
आपको बता दें कि डीविलियर्स ने टेस्ट में 191 ईनिंग में 8765 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 218 पारियों में उन्होंने 9677 रन बनाए हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...