पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान के मतदाताओं से जुड़े नए आंकड़ें सामने आए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में गैर-मुसलमान मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस बार पाकिस्तान में गैर मुस्लिम या धार्मिक अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
साल 2013 के आम चुनाव में जहां पाकिस्तान में पंजीकृत अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या 27 लाख 70 हजार थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 36 लाख 30 हजार हो गई है। इनमें से 17 लाख 70 हजार हिंदू मतदाता हैं जिनकी संख्या में 3 लाख 70 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है।
पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा आधिकारिक आंकड़ों को देखें तो अल्पसंख्यक वोटर्स में हिंदू मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। साल 2013 के चुनाव के समय हिंदू वोटर्स की संख्या 14 लाख थी, जबकि कुल 27 लाख 70 हजार अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता थे। अब हिंदू वोटर्स की संख्या 17 लाख 70 हजार हो गई है। सबसे ज्यादा हिंदू वोटर्स सिंध प्रांत में हैं, जहां 2 जिलों में कुल मतदाताओं में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हिंदुओं की है।
गैर-मुस्लिम वोटरों में ईसाई समुदाय दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान में इस बार 16 लाख 40 हजार ईसाई वोट देंगे। इनमें से 10 लाख ईसाई पंजाब प्रांत में रहते हैं तो करीब 2 लाख सिंध प्रांत में। साल 2013 के चुनावों को देखें तो हिंदुओं की तुलना में ईसाई मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।
अहमदी मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 505 है। इनमें से अधिकांश पंजाब, सिंध और इस्लामाबाद में रहते हैं। यह संख्या साल 2013 के चुनावों में 1 लाख 15 हजार 966 थी। इसके अलावा कुल 8 हजार 852 सिख मतदाता हैं, जिनमें से अधिकतर खैबर पख्तूनवा, सिंध और पंजाब प्रांत में रहते हैं। साल 2013 में इनकी संख्या 5 हजार 934 थी।
पारसी मतदाताओं की संख्या भी साल 2013 के 3 हजार 650 से बढ़कर 4 हजार 235 हुई है। वहीं बौद्ध मतदाताओं की संख्या भी 1 हजार 452 से बढ़कर 1 हजार 884 तक पहुंची है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...