संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुए घातक संघर्ष को तत्काल रोकने की अपील की है।
शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को त्रिपोली में दो राजनीतिक गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, इस झड़प में कम से कम 23 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में युवा हास्य अभिनेता मुस्तफा बराका भी शामिल हैं।
2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद से लीबिया में अराजकता का माहौल है।
इस विद्रोह ने लीबिया पर लंबे समय तक शासन करने वाले शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था। तब से लेकर 2019 तक लीबिया में अशांतिपूर्ण माहौल बरक़रार रहा।
हालांकि पहले की तुलना में बीते दो साल शांतिपूर्ण गुज़रे लेकिन शनिवार, 27 अगस्त, 2022 की घटना ने लीबिया में एक बार फिर हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है।
लीबिया की राजधानी त्रिपोली के कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं ने कहा है कि कई अस्पताल प्रभावित हुए हैं। लड़ाई के आसपास के इलाकों से भी लोगों को निकाला गया है।
संयुक्त राष्ट्र के लीबिया मिशन ने कहा कि लड़ाई में 'रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध और भारी गोलाबारी' हुई है, जिसके बाद तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया गया है।
शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को ये झड़प तब शुरू हुई, जब लीबिया की संयुक्त राष्ट्र समर्थक सरकार के सशस्त्र बलों ने उनके प्रतिद्वंद्वी फाति बाशाघा के वफ़ादार मिलिशिया के एक काफ़िले को रोकने की कोशिश की।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...