ओलंपिक खेलों के लिए 2024 और 2028 की मेज़बानी का ऐलान हो गया है। 2024 की मेज़बानी फ़्रांस की राजधानी पेरिस को और 2028 की अमरीकी शहर लॉस एंजिल्स को मिली है।
दोनों शहर 2024 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी चाहते थे, लेकिन फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से फंडिंग की गारंटी लेने के बाद लॉस एंजिल्स चार साल और इंतज़ार करने के लिए तैयार हो गया।
लॉस एंजिल्स का कहना था कि मेज़बानी के लिए तैयारी के लिहाज़ से उसे मौक़ा मिलना चाहिए, जबकि पेरिस का कहना था कि उसके यहां खेलों के लिए प्रस्तावित जगह पुनर्विकास के चलते 2024 के बाद उपलब्ध नहीं होगी।
2008 और 2012 में भी पेरिस ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की दौड़ में था। वहां सौ साल पहले ओलंपिक खेल हुए थे।
लॉस एंजिल्स में दो बार 1932 और 1984 में ओलंपिक खेल हो चुके हैं।
हैम्बर्ग, रोम और बुडापेस्ट के द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद 2024 की मेज़बानी के लिए दो ही उम्मीदवार थे - पेरिस और लॉस एंजिल्स।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जून में 2024 और 2028 की मेज़बानी का एक साथ ऐलान करने का फैसला लिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल के साथ अपना अभियान सम...
03 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है।
02 Oct 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल...
01 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्री...
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...