भारत के राज्य कर्नाटक में इसी वर्ष मई में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक गैर सरकारी संगठन ने राज्य में मुस्लिम मतदाताओं को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एन जी ओ सेंटर फॉर रिचर्स एंड डिबेट्स इन डिवेलपमेंट पॉलिसी (सीआरडीडीपी) ने दावा किया है कि राज्य में 15 लाख मुसलमानों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं।
कैरावैन डेली की खबर के मुताबिक, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, भारतीय चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों का ध्यान खींचने के बाद एन जी ओ मतदाताओं के लिए एनरोलमेंट मिशन चला रहा है। एन जी ओ के अध्यक्ष जाने-माने अर्थशास्त्री अबुसालेह शरीफ हैं। एन जी ओ ने सामुदायिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को मतदाताओं के नामांकन के काम में लगाया है।
मार्च के पहले हफ्ते में एन जी ओ ने अपने काम में पाया कि राज्य में 15 लाख के करीब मुसलमानों के पास वोटर आई डी नहीं है। एन जी ओ ने बहुत कम समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और डिवेलपर्स की एक टीम बनाई। इस टीम ने एक एंड्रॉयड एप और वेबसाइट तैयार की, जिस पर वोटर आई डी नहीं रखने वाले मतदाताओं का विवरण मुहैया कराया गया है।
वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे इस सूचना से लाभ उठाए और मतदान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वोटरों की संख्या में इजाफा करें। कैरावैन डेली ने जब एन जी ओ से उसके द्वारा दी गई सूचना की प्रमाणिकता को लेकर सवाल पूछा तो संस्था के एक अधिकारी सैयद खालिद सैफुल्लाह ने बताया कि मुस्लिम परिवारों की जनगणना और चुनाव आयोग की मतदाता सूची के आंकड़े मिलाकर इस बारे में जानकारी जुटाई गई है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में विधानसभा चुनाओं की तारीख 12 मई रखी है और 15 मई को मतदान के नतीजे आएंगे। राज्य में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। चुनावों की पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने हर पोलिंग बूथ पर वी वी पी ए टी मशीन लगाने की बात कही है। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है और मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी वोटरों को लुभाने का कोई भी मौका नहीं चूक रहा है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
16 May 2025
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कक्षाओं में शिक्षकों की जगह ले लेगा?
16 May 2025
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में पश्चिम की भूमिका पर उमर अल अक्कड़
"मैं उन बच्चों को मार रहा हूँ, मेरे टैक्स का पैसा ऐसा कर रहा है" ग़ज़ा में ...