उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण ने विश्व की महाशक्तियों के बीच दरार डाल दी है।
कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध को लेकर ये महाशक्तियां एकजुट थीं।
अमरीका ने कहा है कि उत्तर कोरिया को समझाने की ज़िम्मेदारी रूस और चीन की है।
चीन उत्तर कोरिया का मुख्य सहयोगी है, जबकि रूस के रिश्ते प्योंगयांग से बहुत अच्छे हैं।
लेकिन चीन ने कहा है कि अमरीका अपनी ज़िम्मेदारी से बचना चाहता है, जबकि रूस ने अमरीका की उकसाऊ बयानबाज़ी की निंदा की है।
जापान की ओर छोड़ी गई मिसाइल की इतनी रेंज है कि वो अमरीकी इलाक़े गुआम तक मार कर सकती है।
दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक़, इस मिसाइल ने आसमान में 770 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की और जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के ऊपर से गुजरती हुई 3,700 किलोमीटर की दूरी तय की।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटजिक स्टडीज़ के जोसफ़ डेम्पसे ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया की ये सबसे अधिक लंबी दूरी तय करने वाली मिसाइल है।
अमरीका के मुख्य सहयोगी और उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने कुछ ही मिनटों बाद दो मिसाइल छोड़ी।
अमरीका और जापान की अपील पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होने वाली है।
जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने कहा है कि उनका देश इस तरह के उकसावे वाली कार्रवाईयों को बर्दाश्त नहीं करेगा। अमरीका, चीन और रूस ने भी इसकी निंदा की है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि संकट को कम करने के लिए प्योंगयांग से सीधी बातचीत करनी चाहिए।
बीते सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने, सितम्बर की शुरुआत में परमाणु परीक्षण करने के ख़िलाफ़ उत्तर कोरिया को किए जाने वाले तेल निर्यात और कपड़ा निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
हालांकि अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने साफ़ किया है कि वॉशिंगटन का मानना है कि अब प्योंगयांग को नियंत्रण में लाने की ज़िम्मेदारी चीन और रूस पर है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...