भारत, मध्य पूर्व देशों और यूरोप को जोड़ने वाले कॉरिडोर का काम जल्द ही शुरू हो सकता है। जी-20 सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इनवेस्टमेंट (पीजीआईआई) और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान करते हुए कहा कि ये भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक जुड़ाव का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।
नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सला वॉन डेर लियेन की मौजूदगी में कहा, ''ये पूरे विश्व में कनेक्टिविटी और विकास को सस्टेनेबल दिशा प्रदान करेगा। मजबूत कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर मानव सभ्यता के विकास का मूल आधार हैं। भारत ने अपनी विकास यात्रा में इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सोशल, डिजिटल और फाइनेंशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व पैमाने पर निवेश हो रहा है। इससे हम एक विकसित भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं।''
नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमने ग्लोबल साउथ के अनेक देशों में एक विश्वसनीय पार्टनर के रूप में एनर्जी, रेलवे, पानी, टेक्नोलॉजी पार्क जैसे टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। हमने डिमांड ड्रिवेन और ट्रांसपरेंट अप्रोच पर बल दिया है। पीजीआईआई के माध्यम से हम ग्लोबल साउथ के देशों में इन्फ्रास्ट्रक्चर गैप को कम करने में अहम योगदान दे सकते हैं। भारत कनेक्टिविटी को क्षेत्रीय सीमाओं में नहीं बांधता। हमारा मानना है कि कनेक्टिविटी आपसी व्यापार ही नहीं, आपसी विश्वास भी बढ़ाता है।''
यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्स वॉन डेर लियेन ने कहा कि इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर ऐतिहासिक है। ये अब तक इन तीनों को जोड़ने वाला सबसे तेज संपर्क होगा। इससे कारोबार की रफ्तार और तेज हो जाएगी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस चलेगा
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस च...
16 Sep 2025
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है<...
16 May 2025
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?