ईरान से तनाव के बीच भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने क्या कहा?
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि वो उम्मीद करते हैं कि भारत पश्चिमी एशिया में ईरान की अस्थिरता पैदा करने की कोशिश को रोकने में मदद करेगा।
नाओर गिलोन ने भारत को इसराइल का दोस्त बताया।
नाओर गिलोन ने कहा, ''पश्चिम एशिया भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वहां लाखों भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि भारत ईरान को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। ईरान इस तरह का बर्ताव जारी नहीं रख सकता है।"
इसराइल और ईरान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल 2024 को हमला हुआ था। इसमें ईरान के दो वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस हमले के लिए इसराइल को जिम्मेदार ठहराया है।
इसराइल ने हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ईरान ने शनिवार, 13 अप्रैल 2024 की देर रात इसराइल पर 300 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे। ईरान ने इस हमले को ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए इसराइल के हमले की जवाबी कार्रवाई बताया।
हालांकि ईरान की तरफ़ से दागे गए अधिकतर हमलावर ड्रोन और मिसाइलों को इसराइल ने अमेरिका और ब्रिटेन की मदद से हवा में ही मार गिराया था।
इस घटनाक्रम के बाद से इसराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है जिससे समूचे मध्य-पूर्व क्षेत्र में ख़तरा पैदा हो गया है।
भारत के इसराइल और ईरान दोनों देशों से क़रीबी रिश्ते हैं। भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
11 Apr 2025
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
11 Apr 2025
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए?
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए...
10 Apr 2025
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...