मक्का की मस्जिद पर हमले के इरादे से आए आतंकी ने खुद को उड़ाया, 9 लोगों की मौत

 24 Jun 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

सऊदी अरब के सुरक्षाबलों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का की मशहूर मस्जिद पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

इस हमले में कम से कम आठ नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गई। यह हमलावर चार आत्मघाती हमलावरों के समूह में से एक था जो अल-बगदादी शहर में घुस आए था। यह शहर अनबार प्रांत में फरात नदी के किनारे स्थित है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल तीन आत्मघाती हमलावरों को एक घर में पकड़कर मारने में सक्षम रहे, लेकिन चौथा हमलावर भागने में सफल रहा और बाद में उसने सैनिकों और नागरिकों के बीच खुद को उड़ा लिया।

पुलिस अधिकारी और एक स्थानीय जिला अधिकारी शरहाबिल अल-ओबिदी ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक और एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग जख्मी हो गए। अनबार सऊदी अरब का रेगिस्तान वाला प्रांत है और इससे सीरिया और जॉर्डन की सीमाएं लगती है। यह इलाका लंबे समय से उग्रवादियों का गढ़ रहा है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/