स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।
स्पेन में अगला आम चुनाव 2027 की गर्मियों में होना तय था, लेकिन देश में अब 29 नवंबर 2026 को आम चुनाव होंगे।
दरअसल, 87 वर्षीया एक महिला के घर का किराया अचानक बढ़ाए जाने का मामला सामने आने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद सरकार ने आवास संकट से निपटने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए।
पेद्रो सांचेज़ की सरकार ने आवास संकट से निपटने के लिए कुछ अहम प्रस्ताव पेश किए थे, लेकिन संसद में उन्हें समर्थन नहीं मिला और ये ख़ारिज हो गए थे।
महिला का किराया 500 यूरो से बढ़ाकर 2,650 यूरो कर दिया गया था।
बाद में इसे घटाकर 1,650 यूरो किया गया, लेकिन यह उनकी 1,350 यूरो की मासिक पेंशन से अब भी 300 यूरो अधिक था। इस मामले के सामने आने के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए।
पेद्रो सांचेज़ 2018 से स्पेन के प्रधानमंत्री हैं। हालांकि अधिकतर सर्वेक्षणों में अगले चुनाव में कंज़रवेटिव पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...
05 Oct 2026
ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने सभी बॉम्बर विमान हटाए
ब्रिटेन के आरएएफ़ फ़ेयरफ़र्ड एयरबेस से अमेरिका ने अपने सभी बॉम्बर विमान हटा लिए हैं। यह वही ...
04 Oct 2026
भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया।&nbs...
04 Oct 2026
हूती का सऊदी अरब में अरामको के तेल ठिकानों पर हमले का दावा
बीबीसी न्यूज़ फ़ारसी के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अ...