भारत की दक्षिणपंथी और सत्तारूढ़ राजनैतिक पार्टी बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता वह जो हवा में बहते नहीं बल्कि हवा के रुख को बदलते हैं। उन्होंने इस बैठक में कहा कि बेनामी संपत्ति को कैश से मजबूती मिलती है। चुनाव टिकट बंटवारे को लेकर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वह रिश्तेदारों के लिए टिकट ना मांगे।
इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में परंपरा है कि यहां के लोग अपने अंदर की ताकत को पहचानते हैं। बुराई के खिलाफ लड़ने की क्षमता रखते हैं।
रविशंकर ने बताया कि इस बैठक में पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों की मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता पर जोर दिया। भाजपा की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 अप्रैल को होगी। उन्होंने नोटबंदी का जो फैसला लिया गया, उसे जनता ने स्वीकारा है। गरीब और गरीबी चुनाव जीतने का माध्यम नहीं हैं और हमारी सरकार गरीब और गरीबी को वोटबैंक के चश्मे से नहीं देखते। गरीबी हमारे लिए सेवा का अवसर है।
पीएम ने कहा कि आलोचनाएं स्वागत योग्य हैं, आरोप से घबराए नहीं। हमारी सच्चाई और संकल्प हमें अच्छाई के रास्ते पर बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचितों की जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है।
पीएम ने कहा कि कुछ लोग लाइफ स्टाइल की चिंता करते हैं, उनकी लाइफ स्टाइल सुधरे। हमें यह आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारी सरकार की चिंता गरीबों की जिंदगी को सुधारना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर पर काम करें, जीत वहीं से सुनिश्चित होती है।
उन्होंने कहा कि गरीबों की आंतरिक शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे दो महीने में समाज शक्ति का दर्शन हुआ है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...