भारत के प्रान्त मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव में शौचालय को रसोईघर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है जो मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालयों की पोल खोल रही है। ऐसी ही कई और तस्वीरें भी हैं जिनमें लोग शौचायल का इस्तेमाल शौच की बजाए कुछ अन्य कामों के लिए कर रहे हैं।
छतरपुर जिले के कोदां गांव में दिनेश यादव ने अपने शौचायल को रसोईघर में तब्दील कर रखा है क्योंकि शौचालय के लिए सेफ्टिक टैंक का निर्माण नहीं कराया गया था।
दिनेश की पत्नी सुशीला ने मीडिया को बताया कि शौचायल के लिए पैसा तो उनके खाते में आया है, लेकिन गांव के प्रधान ने इस शौचायल का निर्माण कराया है। खाते में पैसा आने के बाद प्रधान ने उनसे सारी रकम ले ली थी और सरपंच ही उनके शौचालयों का निर्माण कराता है।
उन्होंने बताया कि घर में शौचालय बनने के बाद भी वह बाहर ही शौच के लिए जाती हैं। उनके घर के सदस्यों को अब भी शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
वहीं छतरपुर शहर में लक्षण कुशवाहा नाम के मजदूर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने अपने शौचालय में किराना स्टोर खोल लिया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने सही से सेफ्टिक टैंक नहीं बनवाया जिससे उन्होंने अब शौचालय में दुकान खोल ली है।
लक्षण की बेटी नीलम ने बताया कि ठेकेदार ने जो टैंक बनवाया, वह बहुत ही छोटा था और ठीक से बनाया भी नहीं गया था।
उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मामले में जब इलाके के अतिरिक्त जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। लोगों ने शौचायल में दूकान कैसे खोल ली और शौच का इस्तेमाल करने की बजाए लोगों ने इसे रसोईघर कैसे बना लिया?
वहीं एनजीओ सोशल मीडिया फाउंडेशन ने आरोप लगाया है कि स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालय में भारी हेराफेरी हुई है। यही कारण है कि शौचालय के नाम पर सिर्फ नमूना बना दिए गए हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...