अफगानिस्तान में बल्ख प्रान्त के शहर मजार-ए-शरीफ में एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के हमले में 140 से अधिक अफगान सैनिक मारे गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले के समय हमारे अधिकतर सैनिक शुक्रवार की नमाज पढ़ रहे थे। अफगान सेना के 140 से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं।
इससे पहले अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल जोन थामस ने बताया था कि हमला कई घंटे तक चला और शाम को रुका। इस हमले में 50 के करीब अफगानी सैनिक मारे गये। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना हमले के स्थान से कितनी दूर थी।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद जाविद सलीम की मानें तो 20 सैनिकों की मौत हो गई है और 31 घायल हैं। वहीं न्ययूॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मरने वाले जवानों की संख्या 66 पहुंच गई है, जबकि 74 सैनिक घायल हैं।
अफगान सेना के प्रवक्ता नसरतुल्ला जमशीदी ने बताया कि कि यह हमला सैन्य ठिकाने में स्थित मस्जिद के नजदीक हुआ। उस वक्त सैनिक शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि दो सैन्य वाहनों में तालिबान के छह हमलावर अफगानी सेना की वर्दी में आए थे। इन हमलावरों ने गेट पर तैनात प्रहरियों से कहा कि वाहनों में घायल सैनिक हैं और उन्हें तुरंत अंदर पहुंचाया जाना जरूरी है इसलिए वे तुरंत गेट खोल दें। जमशीदी ने बताया कि इसके बाद तालिबान हमलावरों ने रॉकेल प्रोपेल्ड ग्रेनेड्स और बंदूकों से अफगान सैनिकों पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया जबकि पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि वे माजर-ए-शरीफ में हुई इस कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं। इस हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके प्रति पूरी संवेदानाएं हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...