उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि उन्हें बस तीन महीने का वक्त चाहिए। वह चुनाव जीता कर आएंगे। इसके बाद नेताजी सारे पद मुझसे ले लें, मुझे ऐतराज न होगा।
समाजवादी पार्टी (अखिलेश गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने आवास पर विधायकों व मंत्रियों की पहली बैठक में कहा कि आप लोग क्षेत्र में जाईए और चुनाव जीत कर आईए। उन्होंने कहा कि सिंबल की लड़ाई चल रही है, ऐसे मामलों में अब तक की जो नजीरें रहीं हैं, उससे उम्मीद है कि उन्हीं को साइकिल मिलेगी।
अखिलेश ने कहा, मैं तो चाहता था कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें, नेताजी पर हम लोगों को पूरा विश्वास है। मैंने भी पांच साल मेहनत की है। प्रदेश को आगे बढ़ाया है। जनता मुझे चाह रही है। सरकार बनेगी तो मेरा मन भी खुश होगा क्योंकि परीक्षा तो हमारी ही है। बैठक में सीएम के अलावा मंत्री गायत्री प्रजापति व आजम खां भी थे। आप लोग बस मुझे तीन महीने दे दीजिए और अपने हिसाब से चुनाव लड़ने दीजिए, उसके बाद चुनाव जीत कर आऊंगा। उसके बाद जो पद नेताजी मांगेगे कुर्बान कर दूंगा। वह मुझसे सारे पद ले लें।
सीएम ने यह कह कर तीन महीने पर सपा का अध्यक्ष पद छोड़ने के भी संकेत दे दिए। कुनबे के बढ़ते झगड़े से विधायकों में उपजी तमाम आशंकाओं को सीएम ने भांप लिया।
सीएम ने कहा कि नेताजी से सुबह ही मिलना चाहता था, पर मेरे तैयार होने से पहले ही वह दिल्ली के लिए निकल गए। जब वह दिल्ली से लौटेंगे तो हम एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने आजम खां साहब के साथ ही जाएंगे।
आजम ने कहा, भई मैंने तो आपका काम आसान कर दिया, ऊपर वाले ने भी साथ दिया। विधायकों ने पूछा कि क्या सुलह की कोई राह नहीं है, तो सीएम के पास बैठे गायत्री प्रजापति की ओर देखते हुए कहा कि अब तो यही प्रयास करें, यही नेताजी को समझाएं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...