पटना से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से तिहाड़ जाने के क्रम में प्रशासन की ओर से 48 बर्थ का रिजर्वेशन कराया गया, लेकिन शहाबुद्दीन जनरल टिकट पर सफर कर रहे थे। टिकट चेकिंग के दौरान जब शहाबुद्दीन के पास टीटीई पहुंचे तो उनसे रिजर्वेशन टिकट मांगी गई।
अनधिकृत रूप से सफर करने के कारण टीटीई ने मौके पर शहाबुद्दीन को जुर्माने की रसीद थमाई। शहाबुद्दीन पर रेल नियमों के तहत 450 रुपए का जुर्माना किया गया। अधिकारियों ने दबी जुबान से जुर्माने का सच स्वीकारा, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बचते रहे।
इधर जेल आईजी के निर्देश पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से जाने से पहले काफी गोपनीयता बरती गई। सीवान प्रशासन के अधिकारियों ने जानबूझकर शहाबुद्दीन का रिजर्वेशन नहीं कराया ताकि चार्ट देखकर उनके बर्थ का पता न किया जा सके। सुरक्षा को लेकर प्रशासन इस कदर सतर्क रहा कि पटना से मुगलसराय के बीच शहाबुद्दीन का बर्थ दो बार बदला गया।
इधर जुर्माने को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जाती रहीं। जुर्माने की राशि शहाबुद्दीन ने दी या प्रशासन ने इसे लेकर कोई भी बोलने से बचता रहा।
हालांकि राजेन्द्रनगर के टिकट काउंटर से शहाबुद्दीन के लिए जनरल टिकट की खरीद प्रशासन के द्वारा ही की गई थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
यूएई के उप प्रधानमंत्री के साथ बैठक की शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख़ अब्दुल्लाह बिन जायद अल ना...
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...