वैज्ञानिकों ने धरती पर सबसे बड़े रेगिस्तान से जुड़ा रहस्य सुलझाया

 04 Mar 2024 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

वैज्ञानिकों ने धरती पर सबसे बड़े रेगिस्तान से जुड़ा रहस्य सुलझाया

सोमवार, 4 मार्च 2024

पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़े और पेचीदा रेगिस्तानों की उम्र पहली बार सामने आई है।

स्टार ड्यून्स या पिरामिड ड्यून्स का नाम इनके अनोखे आकार और सैकड़ों मीटर की ऊंचाई पर रखा गया।

इस तरह के रेगिस्तान अफ़्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका के साथ ही मंगल ग्रह पर पाए जाते हैं, लेकिन विशेषज्ञ आज से पहले कभी ये पता नहीं लगा पाए थे कि आख़िर ये रेगिस्तान कब बने।

अब वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि मोरक्को में लाला लालिया नाम का रेगिस्तान 13 हज़ार वर्ष पहले बना था।

स्टार ड्यून्स दिशा बदलने वाली विपरीत हवाओं से बनते हैं।

इस शोध को प्रकाशित करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबेरिस्तविद के प्रोफ़ेसर जॉफ़ डलर ने कहा कि इन रेगिस्तानों की उम्र का पता लगाने से वैज्ञानिकों को उन हवाओं को समझने में मदद होगी और उस दौर के जलवायु के बारे में पता चलेगा।

लाला लालिया दक्षिण-पूर्व मोरक्को में स्थित है। यहां रेत के टीले 100 मीटर ऊंचे और 700 मीटर चौड़े हैं। ये रेगिस्तान बनने के बाद करीब 8000 सालों तक नहीं बढ़ा और फिर पिछले कुछ हज़ार सालों में ये तेज़ी से बढ़ता चला गया।

वैज्ञानिकों ने जिस विधि का इस्तेमाल किया गया उसमें ये पता लगाया गया है कि आख़िरी बार रेत के कण दिन की रोशनी के संपर्क में कब आए थे।

रेत के नमूने अंधेरे में लिए गए और फिर लैब में मंद रोशनी में पुराने फोटोग्राफ़ी वर्कशॉप की तरह इसका अध्ययन किया गया।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

Copyright © 2024 IBTN World All rights reserved. Powered by IBTN Media Network & IBTN Technology. The IBTN is not responsible for the content of external sites. Read about our approach to external linking