सऊदी अरब ने 11 देशों से ट्रैवेल बैन हटा दिया है। इनमें अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं। हालांकि इसमें भारत का नाम नहीं है। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई थी।
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने वहां की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए से 29 मई 2021 को कहा कि जिन देशों से ट्रैवल बैन हटाया गया है उन देशों में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार इन देशों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।
सऊदी अरब ने कुल 20 देशों पर ट्रैवेल बैन लगाया था लेकिन अब 11 देशों पर से ये पाबंदी हटा दी गई है। ये 11 देश हैं- यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूके, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, फ़्रांस और जापान। हालांकि इन देशों से भी आने वाले लोगों को क्वॉरंटीन रहना होगा।
यह फ़ैसला 30 मई 2021 से लागू हो गया है।
मई 2021 की शुरुआत में सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय ट्रैवेल की शुरुआत की थी। सऊदी की राष्ट्रीय एयरलाइंस की सेवाएं कुल 43 अंतरराष्ट्रीय जगहों के लिए बहाल की गई थीं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...