यूक्रेन ने कहा है कि उनके एक रेलवे स्टेशन पर हुए एक रूसी रॉकेट हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
हमला ऐसे दिन हुआ जब यूक्रेन पर रूस के हमले के ठीक छह महीने हुए हैं।
यूक्रेन ने कहा कि हमला पूर्वी शहर चैपलिन में हुआ जहाँ पांच लोग एक वाहन में जलकर मर गए। इनमें 11 साल का एक बच्चा भी शामिल था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने हमले की जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के ही बीच दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में क़रीब 50 लोग ज़ख़्मी हुए हैं।
रूस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हालांकि रूस लगातार कहता रहा है कि वो ऐसी किसी जगह हमले नहीं करता जहाँ आम नागरिक हों।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्हें चैपलिन में हुए हमले के बारे में उस समय पता चला जब वो सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''रूस कुछ इस तरह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की तैयारी करता है।''
उन्होंने कहा कि चार बोगियों में आग लगी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
इससे पहले अप्रैल 2022 में भी एक रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ था, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...