कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री से आठ नवंबर से अब तक बरामद हुए काले धन का खुलासा करने को कहा।
राहुल ने दिल्ली में कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ''मोदीजी ने देश के 5 परिवारों और एक प्रतिशत अत्यंत धनवान लोगों के लिए के लिए नोटबंदी 'यज्ञ' किया है।'' इसमें गरीबों और मजदूरों की बलि दी गई है। राहुल ने कहा, ''कई लोगों को इसके कारण परेशानी झेलनी पड़ी है। सरकार को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।''
राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी से आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित करने के बाद से अब तक बरामद किए गए कालेधन का खुलासा करने को कहा। उन्होंने कहा, ''मोदीजी को स्पष्ट करना चाहिए कि आठ नवंबर के बाद से कितना कालाधन बरामद हुआ है।''
राहुल गांधी ने पूछा, ''देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है? और कितने लोगों की जान चली गई?'' उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, "मोदीजी को उन लोगों की सूची का भी खुलासा करें जिन्होंने आठ नवंबर से दो महीने पहले अपने बैंक खातों में 25 लाख रुपये से ज्यादा जमा कराए हैं।''
पार्टी के 132वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''कांग्रेस क्या है? इस मतलब है आपको सुनना, दूसरों को समझना। इसने हमें आजादी का अर्थ समझाया है।''
राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस आपकी सुनती है, आपके लिए काम करती है। कांग्रेस यह विचार है कि यहां मेरे विचार ही महत्वपूर्ण नहीं, मैं आपके विचार भी सुनूंगा। हालांकि पीएम मोदी बस अपने मन की कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम देख सकते हैं कि यह कितना विनाशकारी निर्णय साबित हो रहा है। देश के लोगों का पैसा लूट लिया गया। मोदी ने क्यों लोगों पर इस तरह की पाबंदी लगाई? वह बस लोगों में अपना डर बिठाना चाहते हैं।'
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...