भारत की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौवीं से 12वीं कक्षा के सिलेबस को कम करने का एलाना किया है। इसके तहत 2020-21 सत्र के छात्रों को राहत मिलेगी।
लेकिन मंगलवार को ही दुनिया के एक देश ने इस साल के अंत तक सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल को बंद करने का एलान किया है। अफ्रीकी देश कीनिया के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश के सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल अब अगले साल खुलेंगे।
कीनिया के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि सभी छात्रों को उसी क्लास में कक्षा शुरू करनी होगी जिस कक्षा में वे इस साल हैं। कीनिया के शिक्षा मंत्री जॉर्ज मागोहा ने कहा कि इस साल प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों की सालाना परीक्षाएं नहीं होंगी। हर साल ये परीक्षाएं अक्टूबर और नवंबर महीने में आयोजित होती रही हैं।
कीनिया में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला मार्च महीने में सामने आया था इसके बाद से ही वहां के सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल बंद हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए सख़्त गाइडलाइंस के तहत पूरे कीनिया में सितंबर महीने से कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी चल रही है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...